एससी-एसटी छात्रों की लग गई लॉटरी, यूपीएससी प्रीलिम्स क्रैक करने वालों को 1.5 लाख देगी झारखंड सरकार

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 पास करने वाले झारखंड के एससी-एसटी अभ्यर्थियों को सरकार 1.50 लाख रुपये की सहायता देगी. मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

UPSC Prelims 2026: झारखंड के होनहार युवाओं के प्रशासनिक सेवा में जाने के सपने को अब राज्य सरकार की वित्तीय मदद से नयी उड़ान मिलेगी. झारखंड सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी ) वर्ग के उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है. झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अब सफल छात्रों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की बेहतर तैयारी के लिए 1.50 लाख की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी. विभाग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) तय की गई है.

दो बड़े बदलाव जो बदल देंगे तस्वीर

सरकार ने इस बार योजना के नियमों में संशोधन करते हुए छात्रों के लिए दायरा काफी बड़ा कर दिया है. पहले मिलने वाली 1 लाख की सहायता राशि को अब बढ़ाकर 1.50 लाख कर दिया गया है. योजना का लाभ लेने के लिए पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर सीधे 8 लाख कर दिया गया है. इससे राज्य के सैकड़ों अन्य जरूरतमंद अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकेगा.

कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को इन पैमानों पर खरा उतरना होगा.
  • आवेदक अनिवार्य रूप से झारखंड का मूल या स्थायी निवासी हो.
  • अभ्यर्थी ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 पास की हो.
  • परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख से कम या इसके बराबर हो.
  • इस योजना का लाभ जीवन में सिर्फ एक बार ही उठाया जा सकता है.
  • केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य समान योजना का लाभ ले रहे छात्र इसके पात्र नहीं होंगे.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • केवल ऑनलाइन सर्टिफिकेट ही मान्य होगा.
  • आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित कागजात लगाना अनिवार्य है.
  • ऑनलाइन जारी आवासीय (डोमिसाइल) प्रमाण-पत्र
  • ऑनलाइन जारी जाति प्रमाण-पत्र
  • ऑनलाइन जारी आय प्रमाण-पत्र
  • शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स (मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन आदि)
  • यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड
  • परीक्षा पास करने का प्रमाण, रिजल्ट शीट

इसे भी पढ़ें: सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल

आवेदन भेजने की प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तरह आवेदन कर सकते हैं.

  • फॉर्म डाउनलोड: सबसे पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करें.
  • हार्ड कॉपी जमा करना: फॉर्म को भरकर और दस्तावेजों को संलग्न कर इसे आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय रांची में खुद जाकर हाथों-हाथ जमा किया जा सकता है.
  • डाक द्वारा: उम्मीदवार चाहें तो अपने आवेदन को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी उक्त कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं.
  • अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक

इसे भी पढ़ें: UPSC : ‘Tina Dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती’- Khan Sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >