Jharkhand Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह में युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Jharkhand Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह में एक 37 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है.

Jharkhand Crime News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना जिला मुख्यालय जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई है. बताया जा रहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास एक 37 वर्षीय व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया है.

Jharkhand Crime News: कचरा डंपिंग यार्ड के पास मिला शव

मृतक का नाम राजू अग्रवाल (35) है और वह जमशेदपुर के परसुडीह थानांतर्गत गैंताडीह का निवासी था. अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडा और पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना एलबीएसएम कॉलेज के पीछे कचरा डंपिंग यार्ड के पास की है.

मृतक राजू अग्रवाल. फाइल फोटो

रात को 7 बजे घूमने निकला था राजू, फिर नहीं लौटा घर

घटना रविवार (26 मई) की रात करीब 10 बजे की है. राजू बेसन-सत्तू पैकिंग का काम करता था. राजू अग्रवाल की पत्नी प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि वह हर दिन बच्चे को लेकर खेलने के लिए जेल मैदान जाते थे. फिर 7 बजे घूमने निकलते थे.

राजू को खोजते हुए घर पहुंचा उसका दोस्त कृष्णा

रविवार को करीब 7 बजे हर दिन की तरह घूमने निकले थे. हर रोज वह रात के करीब 9 बजे तक घघर लौट आते थे. रविवार को वह बाइक से निकले. उसके बाद रात करीब 9 बजे तक घर वापस नहीं आये. उसी दौरान उनका एक दोस्त कृष्णा उन्हें खोजते हुए घर पर आया.

मृतक के सिर पर गंभीर चोट के मिले हैं निशान

राजू जब कृष्णा को घर पर नहीं मिला, तो उसे चिंता हुई. प्रियंका ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर राजू के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद वह कृष्णा के साथ राजू को खोजने के लिए निकली. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एलबीएसएम डंपिंग यार्ड के पास राजू मृत अवस्था में पड़ा है. राजू के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं.

राजू की पत्नी बोली- किसी से नहीं था विवाद

प्रियंका और उसके परिजनों के साथ-साथ परसुडीह के थाना प्रभारी फैज अहमद मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने मौके से राजू की बाइक बरामद कर ली है. राजू की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

हालांकि, उसने बताया कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है. सरकारी पानी के पाइपलाइन को लेकर हल्का विवाद हुआ था. इसके अलावा किसी से कोई विवाद नहीं है. थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि सिर पर हमला करने से राजू की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रवीर सिंह की तलाश में छापेमारी

जमशेदपुर में कारोबारी की पत्नी की गोली मार कर हत्या, मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी चुनौती, कहा मर्द की तरह अपराधी आए सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >