Video: चूल्हा खर्चा दिया नहीं, मंईयां-बप्पा योजना लेकर आ गए, हेमंत सोरेन सरकार पर बरसीं रघुवर दास की बहू पूर्णिमा

Jharkhand Chunav: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है. कहा कि चूल्हा खर्च दिया नहीं, मंईयां-बप्पा योजना लेकर आ गए.

Jharkhand Chunav|जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), संजीव भारद्वाज : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है. पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट क्षेत्र में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले पूर्णिमा ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं पूर्णिमा दास

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा उम्मीदवार पूर्णिमा ने साकची के आमबागान में आयोजित जनसभा में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2019 के चुनाव में जो वादे किए थे, उसे पूरे नहीं किए. उन्होंने कहा कि महिलाओं से वादा किया था कि चूल्हा खर्चा देंगे. लेकिन, झारखंड की माताओं-बहनों को एक पैसे नहीं दिए. अब जब चुनाव आया है, तो कहते हैं कि हम मंईयां और बप्पा योजना लाए हैं.

योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर में जनसभा को किया संबोधित.

युवाओं को न सरकारी नौकरी मिली, न बेरोजगारी भत्ता – पूर्णिमा

पूर्णिमा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन वाली सरकार ने युवाओं को भी छला है. उनको सरकारी नौकरी देने का वादा किया था. नौकरी नहीं देने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था. सरकारी नौकरी तो नहीं ही दी, बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया. महिलाओं को 2000 रुपए चूल्हा खर्च देने की बात कही थी. किसी को चूल्हा खर्च नहीं मिला. अब एक बार फिर ये लोग माताओं-बहनों को ठगने के लिए आ गए हैं.

Also Read

मोदीजी को बहुमत मिलता तो संविधान को अदल-बदल कर देते, हजारीबाग में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गड़बड़ी की आशंका, हेलीपैड की करनी पड़ी खुदाई

निरसा विधानसभा को माना जाता था ‘लाल दुर्ग’, भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता ने लहरा दिया ‘भगवा’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >