ए डिवीजन में झारखंड ब्यार और हांसदा स्टार की टीमें जीतीं

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को दो मैच खेले गये. गोपाल मैदान में सुबह विकास समिति और झारखंड ब्यार के बीच

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को दो मैच खेले गये. गोपाल मैदान में सुबह विकास समिति और झारखंड ब्यार के बीच ग्रुप-बी का मैच हुआ. इसमें झारखंड ब्यार की टीम 1-0 से विजयी रही. झारखंड ब्यार की ओर से सचिन हांसदा ने 66वें मिनट में विजयी गोल किया. वहीं, आर्मरी मैदान में क्लासिक-8 लक्ष्मीनगर और हांसदा स्टार जमशेदपुर के बीच ग्रुप-ए का मैच खेला गया. इसमें हांसदा स्टार की टीम 3-0 से विजेता बनी. हांसदा स्टार के अजय हांसदा (13वें, 60वें मिनट) ने दो और अमर सिंह टुडू (69वें मिनट) ने एक गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >