जमशेदपुर. आदित्यपुर स्थित एम-टाइप मैदान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक सोमेस सोरेन, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, टाटा स्टील खेल विभाग के हेड मनीष सिन्हा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट विधान मरांडी, उप-महापौर अंकुर सिंह और जेबीए के सचिव आनंद बिहारी दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. टूर्नामेंट में 22 जिले के कुल 165 बॉक्सर शामिल हुए. विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण पदक विजेताओं 30-33 किलो: विक्रांत साहू 33-35 किलो: अनमोल श्रीवास्तव 37-40 किलो: प्रतीक कुमार 43-46 किलो: पीयूष कुमार 46-49 किलो: आयुष पाठक 49-52 किलो: आर्यन ठाकुर 58-61 किलो: करण प्रधान 67-70 किलो: शौर्य पांडे
Jharkhand boxing: विक्रांत, अनमोल व प्रतीक कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

Jharkhand boxing: विक्रांत, अनमोल व प्रतीक कुमार ने जीता गोल्ड मेडल
Copied link
आदित्यपुर स्थित एम-टाइप मैदान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई.