Jharkhand archery coached will be trained to switzerland: झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच जायेंगे स्विटजरलैंड, लेंगे विशेष प्रशिक्षण

जमशेदपुर. झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच विशेष प्रशिक्षण के लिए स्विटजरलैंड जायेंगे.

जमशेदपुर. झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच विशेष प्रशिक्षण के लिए स्विटजरलैंड जायेंगे. जमशेदपुर के अमरजीत दुबे, कमलेश महतो व मुकेश तुरी लॉजेन में स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में लेवल-1 कोचिंग सेमीनार में शिरकत करेंगे. यह सेमीनार 14-21 मार्च तक होगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं विभागों से कुल 26 कोचों का चयन कई चरणों की परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा उच्च स्तरीय कोचों का चयन इस सेमीनार के लिए किया गया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेहा महतो, सचिव पूर्णिमा महतो तथा वरिष्ठ कोच हरेंद्र सिंह, बीएस राव, प्रकाश राम और शिशिर महतो ने तीनों कोचों को बधाई दी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह उपलब्धि तीनों कोचों की लगन, समर्पण और तीरंदाजी के प्रति उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह अवसर झारखंड की तीरंदाजी को नई दिशा देगा और भविष्य में कई नए कीर्तिमान स्थापित करने में सहायक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >