जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने एसडीओ को एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करने का वादा किया गया था, परंतु इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
सरकार की इस अनदेखी और वादाखिलाफी से आंदोलनकारियों में गहरा असंतोष है. अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में मोर्चा ने 11 अगस्त को मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इस दौरान सभी आंदोलनकारी अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और औजारों के साथ उपस्थित होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे.
