झारखंड आंदोलनकारी सुरा गागराई का निधन

सुरा गागराई आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष, सरना समिति के पूर्व अध्यक्ष, बिरसानगर व सिदगोड़ा के पारंपरिक पुजारी थे

जमशेदपुर.

बिरसानगर निवासी झारखंड आंदोलनकारी व हो भाषा आंदोलनकारी 73 वर्षीय सुरा गागराई का गुरुवार को निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, छह पुत्र व एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. सुरा गागराई आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष, सरना समिति के पूर्व अध्यक्ष, बिरसानगर व सिदगोड़ा के पारंपरिक पुजारी थे. उनका पैतृक गांव सीकेपी है. गुरुवार को दोपहर भुइयांडीह बर्निंग घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनकी अंतिम यात्रा आदिवासी-मूलवासी समेत विभिन्न समाज व समुदाय के लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >