Jfc youth team : क्वार्टर फाइनल में जेएफसी यूथ का सामना बेंगलुरु से आज

पंजाब के माहिलपुर में जेएफसी यूथ टीम व बेंगलुरु एफसी के बीच एआइएफएफ एलीट लीग का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. पंजाब के माहिलपुर में जेएफसी यूथ टीम व बेंगलुरु एफसी के बीच एआइएफएफ एलीट लीग का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा. जेएफसी की टीम ने अभी तक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. जोनल राउंड व फाइनल राउंड के कुल 13 मुकाबले में जेएफसी की टीम अजेय रही है. इस लिए इस मैच में भी जेएफसी यूथ टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है. वहीं, बेंगलुरु एफसी की टीम भी एक बहुत संतुलित है. जेएफसी यूथ टीम के मुख्य कोच कैजाद ने कहा कि हमें इस मैच में भी फोकस बनाए रखने की जरूरत है. इस मैच में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. पूरी प्रतियोगिता में हमारी टीम एकजुट दिखी है. इस मैच में जेएफसी को मार्स निंगथौजम, रेयान सी, गोपाल मुंडा, कृष्णा टुडू व लॉमसांगजुआला से काफी उम्मीदें हैं. ये सभी खिलाड़ी निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >