जेएफसी यूथ टीम का सामना क्लासिक एफए से आज

जमशेदपुर. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित एलीट यूथ लीग के फाइनल राउंड की शुरुआत शुक्रवार से होगी.

जमशेदपुर. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित एलीट यूथ लीग के फाइनल राउंड की शुरुआत शुक्रवार से होगी. फाइनल राउंड के ग्रुप-बी के मुकाबले पंजाब के माहिलपुर में 17 अप्रैल से खेले जायेंगे. ग्रुप-बी में शामिल जेएफसी की यूथ टीम अपने पहले मैच में शुक्रवार को क्लासिक फुटबॉल एकेडमी से भिड़ेगी. मैच से पूर्व जेएफसी यूथ टीम ने कोच कैजाद अंबापार्दिवाला की देखरेख में जमकर अभ्यास किया. जोनल राउंड में लगातार दस मैच जीतकर फाइनल राउंड तक पहुंची जेएफसी की यूथ टीम को इस मैच में जीत की उम्मीद है. वहीं, क्लासिक फुटबॉल एकेडमी भी अपने ग्रुप स्टेज मैच में अजेय रहते हुए यहां तक पहुंची है. ग्रुप-स्टेज में उन्होंने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है. यह मैच शाम साढे़ सात बजे से शुरू होगा. लाइव स्ट्रिमिंग यूट्यूब पर भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >