Jfc Vs East Bengal Clash At Isl: तीसरी जीत की तलाश में ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी जेएफसी की टीम

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ईस्ट बंगाल के बीच शुक्रवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ईस्ट बंगाल के बीच शुक्रवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. मैच की शुरुआत शाम पांच बजे होगी. मैच का सीधा प्रसारण फैन कोड व सोनी स्पोर्ट्स टेन-2 पर होगा. जमशेदपुर की टीम ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत दर्ज करके टॉप पर पहुंचा चाहेगी. अभी तक जेएफसी ने अपने दो मुकाबले में दोनों में जीत हासिल की. छह अंक के साथ जेएफसी की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं, ईस्ट बंगाल की टीम भी दो मैचों में दो जीत दर्ज करते हुए कुल छह अंक हासिल किये. लेकिन, बेहतर गोल अंतर के आधार पर ईस्ट बंगाल की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर हैं. दोनों टीमों के पास बेहद शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच आइएसएल में कुल दस मुकाबले हुए हैं. इसमें जेएफसी ने तीन व ईस्ट बंगाल ने चार मैच जीते है. वहीं, तीन मैच ड्रॉ रहे हैं. मेसी बाउली व मदिह दलाल पिछले सीजन में ईस्ट बंगाल के सदस्य थे. लेकिन, इस सीजन दोनों जेएफसी की ओर से खेल रहे हैं. ऐसे में दोनों के अनुभव का लाभ जेएफसी को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >