Jfc vs bengluru fc : बेंगलुरु एफसी एफसी ने जेएफसी को 1-0 से हराया

जमशेदपुर. बेंगलुरु एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया दिया.

जमशेदपुर. बेंगलुरु एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया दिया. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गये इस मैच में बेंगलुरु एफसी के लिए रयान विलियम्स ने मैच के 38वें मिनट में विजयी गोल किया और अपनी टीम को पूरे तीन अंक दिलाये. बेंगलुरु एफसी की टीम 12 मैचों में कुल 20 अंक के साथ सातवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. वहीं, जमशेदपुर की टीम 12 मैचों में 21 अंक के साथ दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गयी है. बेंगलुरु के स्ट्राइकर रायन विलियम्स को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत की, शुरुआती कॉर्नर जीते और जमशेदपुर के डिफेंस को परखा, जहां सार्थक गोलुई और प्रतीक चौधरी दबाव में डटे रहे. मेहमान टीम ने लगातार कोशिशें जारी रखीं, ब्रायन सांचेज़ और सिरोजिद्दीन दोनों ने दूर से शॉट लगाने की कोशिश की, हालांकि दोनों में से कोई भी अल्बिनो गोम्स को परेशान नहीं कर पाया. पूरे मैच में हावी रही जेएफसी की टीम, लेकिन नहीं कर सकी गोल मैच को दौरान जेएफसी की टीम पूरी तरह से बेंगलुरु एफसी पर हावी रही. 52 प्रतिशत गेंद पर कब्जा जमशेदपुर का रहा. वहीं, जेएफसी ने चार शॉट टारगेट पर मारे जिसको बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु ने नाकाम किया. जेएफसी को मुकाबले में छह कॉर्नर भी मिले. जिसको जेएफसी के खिलाड़ी गोल में बदलने में नाकाम रहे. वहीं, बेंगलुरु के चार खिलाड़ियों को पीला कार्ड भी दिखाया गया. 84वें मिनट में सुनील छेत्री ने मैदान में ली इंट्री जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस मैच को देखरने के लिए लगभग 9 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे. सभी दर्शकों के जबान पर भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री का नाम था. लेकिन, सुनील छेत्री प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. उनको कोच ने मैच के 84वें मिनट में सब्सटीच्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा. छेत्री लगभग 15 मिनट तक मैदान में रहें. इस दौरान उन्हें एक पीला कार्ड भी मिला. छेत्री से मिलने के लिए मैदान में कूदा प्रशंसक भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से मिलने के लिए एक प्रशंसक मैच खत्म होने के बाद फेंसिंग को फांद कर मैदान नें कूद गया. वह छेत्री के करीब भी पहुंचने में कामयाब रहा. लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने प्रशंसक को पकड़ लिया और उनको मैदान से बाहर किया. इसके अलावा जेएफसी के खिलाड़ी ने मैच के दौरान टी-शर्ट उतारकर प्रशंसकों को दे दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >