जमशेपुर. तमिलनाडु के महाबलीपुरम में खेले गये एआइएफएफ सब जूनियर लीग के फाइनल राउंड के एक मैच में मिनर्वा एफसी अंडर-14 टीम ने जेएफसी को 1-0 से हराया. दोनों ही टीमें मैच के निर्धारित समय (90 मिनट) तक बिना गोल के बराबरी रही. इंजरी टाइम (90 2 मिनट) में मिनर्वा एफसी की टीम ने टी किपगेन के एक शानदार गोल की मदद से मुकाबलो को 1-0 से अपने नाम कर लिया. टी किपगेन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. चार मई को जेएफसी अंडर-14 टीम का सामना एफसी मैंगलोर से होगा.
Jfc u14 team loss: एक कड़े मुकाबले में मिनर्वा एफसी ने जेएफसी अंडर-14 टीम को हराया
एआइएफएफ सब जूनियर लीग के फाइनल राउंड के एक मैच में मिनर्वा एफसी अंडर-14 टीम ने जेएफसी को 1-0 से हराया.
