मुकाबले के लिए जेएफसी की टीम गोवा पहुंची

जमशेदपुर. मेजबान एफसी गोवा से मुकाबले के लिए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम रविवार को पणजी पहुंच गयी है.

जमशेदपुर. मेजबान एफसी गोवा से मुकाबले के लिए जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम रविवार को पणजी पहुंच गयी है. 17 सितंबर को जमशेदपुर की टीम इंडियन सुपर लीग के 11वें सीजन में एफसी गोवा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस मैच का सीधा प्रसारण रात साढ़े सात बजे से जियो सिनेममा पर होगा. जेएफसी की टीम सोमवार को मैच से पूर्व अभ्यास करेगी और अपनी तैयारी को पुख्ता करेगी. जेएफसी के घरेलू मैचों का टिकट बिक्री शुरू जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले जेएफसी के घरेलू मुकाबले लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी है. स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्स ऑफिस से दर्शक दोपहर एक बजे से लेकर रात नौ बजे तक टिकटों को खरीद सकते हैं. वहीं, जेआरडी में होने वाले मैचों की लिए टिकटों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (ticketgenie.in) पर भी बेचे जा रहे हैं. दर्शकों को टिकटों की बिक्री विशेष छूट भी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >