जेएफसी ने सिवेरियो से एक करोड़ में किया अनुबंध

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने स्पेन के युवा स्ट्राईकर जेवियर सिवेरियो टोरो को अगले एक वर्ष के लिए और रिटेंड कर दिया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने स्पेन के युवा स्ट्राईकर जेवियर सिवेरियो टोरो को अगले एक वर्ष के लिए और रिटेंड कर दिया है. जेएफसी प्रबंधन ने गुरुवार की इसकी आधिकारिक घोषणा की. 2024-25 सीजन में सिवेरियो जेएफसी को अपनी सेवा देंगे. इस एक वर्ष के अनुबंध के लिए जेएफसी प्रबंधन सिवेरियो को एक करोड़ रुपये की मोटी रकम चुकायेगी. जमशेदपुर की टीम ने पिछले सीजन में सिवेरियो को ईस्ट बंगाल से लोन पर लेकर आयी थी. गत सीजन में सिवेरियो ने जेएफसी के लिए कुल आठ मैच खेलते हुए तीन गोल दागे थे. सिवेरियो ने 2021-23 सीजन तक हैदराबाद एफसी के लिए कुल 45 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 12 गोल किये थे. सिवेरियो ने 2021-22 सीजन में हैदराबाद एफसी को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >