जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ एलीट यूथ फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. रविवार को कदमा स्थित फ्लैट लेट में ग्रुप-सी का अंतिम मैच फुटबॉल एसोसिएशन ओडिशा एकेडमी व जेएफसी के बीच खेला गया. इसमें जेएफसी की टीम 3-0 से जीत दर्ज करते हुए कुल तीन अंक अर्जित किये. लॉमसांगजुआला (40वें मिनट), राशिथोई (64वें मिनट), और गोपाल मुंडा (7वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. लॉमसांगजुआला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. लॉमसांगजुआला टूर्नामेंट में अब तक 12 गोल दागकर टॉप स्कोरर हैं. ग्रुप स्टेज में जेएफसी टीम अजेय रही. ग्रुप-सी में शामिल जमशेदपुर की टीम कुल 30 अंक अर्जित करते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर रही. जेएफसी ने इस बीच कुल 12 मैच खेले. इसमें से नौ मैचों ने जीत हासिल की और तीन मैच ड्रॉ रहा. जेएफसी के खिलाड़ियों ने कुल 44 गोल दागे. पूरी प्रतियोगिता में जेएफसी का डिफेंस काफी मजबूत दिखा है. जेएफसी ने केवल चार गोल ही खाये है. जेएफसी की टीम ने कोच कैजाद अंबापर्दिवाला की निगरानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन में फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइ किया है.
Jfc under 18 team qualified for aiff elite youth league final round : जेएफसी अंडर-18 टीम एआइएफएफ एलीट लीग के फाइनल राउंड में
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-18 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ एलीट यूथ फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाइ कर लिया है.

जमशेदपुर (फाइल फोटो)