जेसीए ब्लू ने जेसीए रेड को पांच विकेट से हराया

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले जा रहे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जेसीए ब्लू ने जेसीए रेड

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले जा रहे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जेसीए ब्लू ने जेसीए रेड को 5 विकेट से हराया. जेसीए रेड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 14.5 ओवर में 58 रन पर ऑल आउट हो गयी. जेसीए ब्लू ने 12.1 ओवर में 5 विकेट पर 62 रन बनाकर 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. विराट ने 14 और दिव्यांश 17 रन बनाये. आरभ सोनी (4 विकेट) और अंशुमन रॉय (3 विकेट) को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जेसीए के एडमिनिस्ट्रेटर देवब्रतो मुखर्जी (नाथु सर) ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >