सीआइएससीइ क्षेत्रीय योग में जमशेदपुर जोन का रहा दबदबा

जमशेदपुर. गुलमोहर हाई स्कूल की ओर से 5वीं सीआइएससीइ क्षेत्रीय योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. गुलमोहर हाई स्कूल की ओर से 5वीं सीआइएससीइ क्षेत्रीय योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें बिहार-झारखंड रीजन के कुल 112 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्ग में विजेता बना. इस आयोजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन 2 से 5 अक्टूबर को दयानंद पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में होने वाली कलात्मक और लयबद्ध योग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए किया जाएगा. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर के मुख्य सलाहकार, एचओडी मेडिसिन, डॉ. संजय श्रीवास्तव, विपीन पांडे, सुधा झा व अन्य लोग मौजूद थे. प्रधानाचार्य प्रीति सिन्हा और उप-प्रधानाचार्या अर्चना श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए खेल शिक्षकों इकबाल सिंह, संगीता हेरेंज और शिवानी कुमारी की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >