Jamshedpur news: 1140 घरों में नहीं आया पानी, सुबह-शाम ठप रही जलापूर्ति

जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जलापूर्ति योजना में आई खराबी से 1140 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है. हजारों लोग सुबह-शाम पानी की समस्या से जूझ रहे हैं.

जमशेदपुर. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के तहत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में फुटवॉल्व खराब होने से सोमवार की सुबह और शाम में जलापूर्ति ठप रही. इससे 1140 क्वार्टर में रहने वाले हजारों लोगों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया. लगातार तकनीकी खराबी से स्थानीय लोगों में विभाग और संवेदक के प्रति नाराजगी है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि महज पांच दिन पहले ही फुटवॉल्व की मरम्मत कर पंप को चालू कराया गया था.

इसके बावजूद सोमवार को दोबारा फुटवॉल्व में खराबी आ गयी. वहीं, पंप चालू नहीं होने के कारण मंगलवार सुबह भी जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है. इसकी जानकारी विभाग के जेइ आशुतोष कुमार और एसडीओ जितेंद्र कुमार को दे दी गयी है.

1.80 करोड़ की योजना , फिर भी बार-बार तकनीकी खराबी : स्थानीय

लोगों का कहना है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के तहत बिष्टुपुर में करीब 1.80 करोड़ रुपये की - लागत से फिल्टर पंप हाउस का निर्माण - कराया गया है. निर्माण और रखरखाव में - पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण उन्हें - नियमित और शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा - रही है. पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन - से मिलकर मांग पत्र सौंपा जायेगा. इसमें बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस और पूरी जलापूर्ति योजना की उच्चस्तरीय - तकनीकी जांच व संवेदक की - जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई - करने की मांग की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >