Jamshedpur veteran cricket :वॉरियर्स को हराकर एमसीए रेंजर्स ने जीता खिताब

मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन व वीसीआइ की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन व वीसीआइ की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया. फाइनल मैच में एमसीए रेंजर्स की टीम ने एमसीए वॉरियर्स को 20 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में दस विकेट पर 131 रन बनाए. जवाब में वॉरियर्स की टीम 19.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गयी. रेंजर्स के पुरुषोत्तम साहू प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेल गये मैच में एमसीए राइडर्स की टीम ने एमसीए चैलेंजर्स को हराया. इस मैच में अली सिद्दीक प्लेयर ऑफ द मैच रहे. केवी श्रीनिवास राव बेस्ट बैटर, भोला प्रसाद सिंह बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विजय कुमार रहे. बेस्ट फील्डर सुरेंद्र प्रसाद, बेस्ट विकेटकीपर मनप्रीत सिंह बने. अविनाश कुमार को सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी क्रिकेटर केवीपी राव, सतीश सिंह, डॉ उमेश प्रसाद (सीसीयू हेड, ब्रहमानंद हॉस्पिटल), डीएसपी भोला प्रसाद, कौशिक मित्रा मौजूद थे. प्रतियोगिता सफल आयोजन अविनाश कुमार के नेतृत्व में किया गया. मौके पर बीसीसीइ लेवल-2 कोच पुष्पांजलि बैनर्जी को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >