जमशेदपुर अंडर-16 क्रिकेटरों का रजिस्ट्रेशन चार को

registration will be start from 10 am onward.

जमशेदपुर. जमशेदपुर अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन चार अप्रैल को कीनन स्टेडियम स्थित जेएससीए ऑफिस में होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. जिन खिलाड़ियों का जन्म एक सितंबर 2008 के बाद और 31 अगस्त 2010 का या फिर इससे पहले का है, वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, तीन साल का स्कूल मार्कशीट , स्कूल बोनाफाइड, आधार कार्ड, आधार अपडेट हिस्ट्री, पैरेंट्स वोटर आइडी साथ लाने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >