टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक घटना, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

Jamshedpur News: प्लेटफार्म संख्या 3 के पास मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कुछ देर तक स्टेशन पर दहशत का माहौल रहा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. 

अचानक हुई घटना से मची अफरा-तफरी 

हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घायल युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा? 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी कारण से मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था.  तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया. हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया. 

रेलवे पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी 

सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस एवं आरपीएफ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. घायल युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >