jamshedpur Summer camp : एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन का समर कैंप 11 मई से

जमशेदपुर. एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से 11-25 मई तक ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में समर कैंप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से 11-25 मई तक ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में 4-13 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं. कैंप रोजाना सुबह पांच बजे से लेकर सुबह साढ़े छह बजे तक संचालित किया जायेगा. कैंप में बच्चों को फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, आर्चरी, ताइक्वांडो, किड्स फन गेम आदि सिखाया जायेगा. अभिभावकों के लिए योग एवं बच्चों के अवेयरनेस का भी विशेष सेशन होगा. कैंप के दौरान रेन डांस, मिक्की जंप, व तैराकी में भी बच्चे हिस्सा ले सकते हैं. कैंप का सफल संचालन में चेयरमैन गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश चौरसिया, सचिव मनोज सिंह, राजा राव के देखरेख में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >