सिदगोड़ा डीएस फ्लैट में हुये चोरी के मामले में पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर-8 निवासी विक्की कुमार उर्फ भोंडा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार विक्की के पास से चोरी हुये सोने का हार, दो अंगूठी, सोने के सिक्का, चांदी की पायल और चांदी का सिक्का बरामद किया है. सिदगोड़ा थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने विक्की को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गत आठ मार्च को डीएस फ्लैट में चोरी की घटना घटी थी. उस वक्त परिवार शहर से बाहर गया था. गिरफ्तार विक्की कुमार ने अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घर की पेंटिंग के लिये लगी सीढ़ी के माध्यम से उपर के तल्ले में जाकर उसने लाखों के गहनों की चोरी की थी. चोरी के बाद घर से कुछ दूरी पर एक खंडहरनुमा घर में उसने गहनों को छुपा दिया था. साथ ही कुछ दोस्तों को चोरी की जानकारी दी थी. गुप्त सूचना के आधार पर विक्की कुमार उर्फ भोंडा को गिरफ्तार किया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.