12 घंटे में दो आत्महत्या से दहला जमशेदपुर, युवक और नाबालिग ने दी जान, यह थी वजह

जमशेदपुर में पिछले 12 घंटों में दो दर्दनाक आत्महत्याएं हुईं, जिससे शहर सदमे में है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग और एक 28 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जमशेदपुर : पिछले 12 घंटे के अंतराल में दो आत्महत्या से जमशेदपुर दहल उठा है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में महज 12 घंटे के अंतराल में दो लोगों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इसमें एक 28 वर्षीय युवक व एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राखी के दिन फंदे से लटक कर नाबालिग ने दे दी जान

पहली घटना सीतारामडेरा थाना अंतर्गत इंद्रानगर की है. यहां शुक्रवार की देर रात शिवम राज (17) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह जब शिवम कमरे से बाहर नहीं निकला, तो घरवालों ने आवाज लगायी. लेकिन, जवाब नहीं आने पर काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला, तो उसे फंदे से लटका पाया. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस के अनुसार मृतक अपने पिता के साथ ओडिशा में गैराज में काम करता था. रक्षाबंधन के लिये तीन दिनों पूर्व ही वह घर आया था. मृतक का एक युवती से प्रेम संबंध था. लेकिन पिछले दिनों दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था. इस कारण शिवम डिप्रेशन में रह रहा था. घरवालों ने उसे काफी समझाया भी था. संभवत: इसी कारण उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

शादी में कारीगर का काम करता था पिंटू

इधर, दूसरी घटना सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर की है. शनिवार की शाम करीब चार बजे पिंटू सेन (28) ने कमरे में ओढ़नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पिंटू शादी विवाह में कारीगर का काम करता था. घरवाले उसे टीएमएच ले गए. यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पिंटू सेन की मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक के भाई झंटू सेन ने बताचया - वह विवाहित है. हमलोग नीचे के कमरे में थे. जबकि पिंटू उपर के कमरे में गया था. काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो हमलोग उसे देखने गये, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. कमरा अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद कमरा खोला, तो भाई को फंदे से लटका पाया.

मुश्किल वक्त में इस नंबर पर करें संपर्क

मानसिक तनाव, अवसाद या जीवन के किसी कठिन दौर से गुजर रहे लोगों को भावनात्मक सहारा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर की ‘जीवन सुसाइड प्रिवेंशन सेंटर’ वर्ष 2006 से काम कर रही है. संस्था प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के माध्यम से संकट में घिरे लोगों की बात सुनती है. उन्हें बिना किसी जजमेंट के भावनात्मक सहयोग देती है. संस्था का केंद्र 25, क्यू रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में है. वर्तमान में हेल्पलाइन 92977 77499 और 92977 77500 पर संपर्क किया जा सकता है. सेवा नि:शुल्क और गोपनीय है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >