Jamshedpur Weather Update: अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 18 सितंबर तक अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

जमशेदपुर में मॉनसून सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा बताया गया है.

जमशेदपुर: झारखंड में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है. राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

जमशेदपुर में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश

जमशेदपुर में इस वर्ष मॉनसून मेहरबान रहा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून 2026 से 14 सितंबर 2026 तक शहर में कुल 1040.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. यह सामान्य औसत 981.9 एमएम से करीब छह प्रतिशत अधिक है. आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. इससे कृषि और खेतीबाड़ी को फायदा मिलने की संभावना है.

18 सितंबर तक येलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने जमशेदपुर के लिए 18 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. वहीं, 20 सितंबर तक हर दिन बारिश का कम से कम एक स्पेल होने का पूर्वानुमान है.

सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >