Jamshedpur News : देवघर व गिरिडीह में चुनाव कराकर लौटे पुलिसकर्मी, जिले में दूर हुई फोर्स की कमी

Jamshedpur News : देवघर और गिरिडीह में दूसरे चरण का मतदान कराकर जिला के पुलिसकर्मी गुरुवार को वापस लौट आये हैं. वापस लौटने के बाद शुक्रवार को कई पुलिसकर्मी ने अपने पुराने स्थल पर योगदान दिया.

रविवार से पुराने तरीके से काम करेगी पुलिस

Jamshedpur News :

देवघर और गिरिडीह में दूसरे चरण का मतदान कराकर जिला के पुलिसकर्मी गुरुवार को वापस लौट आये हैं. वापस लौटने के बाद शुक्रवार को कई पुलिसकर्मी ने अपने पुराने स्थल पर योगदान दिया. जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को को-ऑपरेटिव कॉलेज मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त किया गया है. रविवार से जिला पुलिस फिर से पुराने तरीके से काम करना शुरू कर देगी. फोर्स की कमी के कारण पिछले कई दिनों से थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती के अलावा वाहनों की चेकिंग नहीं हो पा रही थी. वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भी चुनाव ड्यूटी में जाने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी थी. थाना में पुलिसकर्मी की कमी होने का फायदा पिछले कुछ दिनों से अपराधी उठा रहे थे. हाल के दिनों में अपराधियों ने कई हत्या व फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. पदाधिकारियों व जवानों के लौटने के बाद अब पुलिस अपराधियों पर नकेल कसेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >