साकची में तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटा, बिष्टुपुर समेत शहर में प्रशासन ने अभियान चलाया
Jamshedpur notified area committee news
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
जमशेदपुर.
शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस व जुस्को की संयुक्त टीम ने साकची गोलचक्कर, ठाकुरबाड़ी रोड, आमबगान क्षेत्र व आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अतिक्रमण करने वाले, दुकान के बाहर समान रखने वाले और अवैध पार्किंग वाले वाहनों के मालिकों से जुर्माना वसूला. इसके अलावा बिष्टुपुर समेत शहर के दूसरे इलाके में भी प्रशासन की टीम ने आम लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाकर नियम का पालन करने की अपील की. अभियान में जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, सिटी डीएसपी सुधीर कुमार, ट्रैफिक डीएसपी संजय सिंह,साकची थाना प्रभारी संजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।