टीएसडीपीएल बारा, सीआर और डीमैग यूनिट के लिए सर्कुलर जारी, 21 फरवरी तक आवेदन का मौका
jamshedpur news :
टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) में एक बार फिर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीएसएस 2.0) कर्मचारियों के लिए लाया गया है. कंपनी के बारा, सीआर और डीमैग के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीएसएस 2.0) की घोषणा की है. कंपनी के सीएचआरओ करण लखानी के आदेश से जारी सर्कुलर के अनुसार यह योजना 23 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गयी है और कर्मचारी 21 फरवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीएचआरओ या अपने विभागीय प्रमुख के माध्यम से जमा कर सकते हैं. अंतिम निर्णय पूरी तरह से प्रबंधन के विवेक पर निर्भर होगा. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता मासिक पेंशन है, जो कर्मचारी को 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक मिलेगी.40 की उम्र और 10 साल की सेवा अनिवार्य
योजना का लाभ लेने के लिए कंपनी ने मापदंड तय किये हैं. इसके तहत केवल वही कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे, जिनकी आयु न्यूनतम 40 वर्ष या उससे अधिक है और उन्होंने कंपनी में कम से कम 10 वर्षों की निरंतर स्थायी सेवा पूरी कर ली है. यह योजना कंपनी के बारा यूनिट, सीआर यूनिट और डिमेंट यूनिट के एसोसिएट्स (जूनियर एसोसिएट आइए से एसोसिएट वी) ग्रेड के लिए लागू है. हालांकि, टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) या अन्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनफिट घोषित कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे.उम्र के आधार पर तय होगा पेंशन का गणित
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता मासिक पेंशन है, जो कर्मचारी के 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक मिलेगी. पेंशन की गणना कर्मचारी के अंतिम मूल वेतन (बेसिक) और महंगाई भत्ते (वीडीए ) पर आधारित होगी. योजना के तहत कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति की काल्पनिक आयु (60 वर्ष) तक मासिक पेंशन मिलेगी. कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में पेंशन की राशि उसके नामित संयुक्त खाताधारक को 60 वर्ष की निर्धारित अवधि तक दी जायेगी.आयु वर्ग पेंशन गुणांक (बेसिक प्लस वीडीए)
40 – 49 वर्ष 1.0 गुना50 – 54 वर्ष 1.075 गुना
55 – 60 वर्ष 1.15 गुना