Jamshedpur News : सदर अस्पताल के आइसीयू में दो बेड को बनाया जायेगा वेंटिलेटर युक्त

Jamshedpur News : खासमहल स्थित सदर अस्पताल के आइसीयू को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर इलाज सुविधा देने के उद्देश्य से आइसीयू में वेंटिलेटर लगाने की तैयारी तेज कर दी है.

अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटरों की करायी गयी मरम्मत, दो-तीन दिनों में किया जायेगा स्थापित

Jamshedpur News :

खासमहल स्थित सदर अस्पताल के आइसीयू को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर इलाज सुविधा देने के उद्देश्य से आइसीयू में वेंटिलेटर लगाने की तैयारी तेज कर दी है.

फिलहाल सदर अस्पताल में छह बेड का आइसीयू संचालित हो रहा है, जिसमें से दो बेड को वेंटिलेटर युक्त बनाया जायेगा. इसके लिए अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटरों की मरम्मत करा ली गयी है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर उन्हें स्थापित कर दिया जायेगा.

यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दी. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों से कमियों की जानकारी ली. साथ ही, भर्ती मरीजों से इलाज संबंधी फीडबैक भी लिया. सिविल सर्जन ने इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और प्रसव केंद्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जायेगा.

उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया. वहीं, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत पांडा को निर्देशित किया कि सभी कमियों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें जल्द दूर किया जाये. निरीक्षण के दौरान विमल मंडल, हॉस्पिटल मैनेजर निशांत कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >