Jamshedpur News : पिता के साथ दुर्व्यवहार का बदला लेने के लिए विभर भाईयों ने शुभम को मारी थी गोली

Jamshedpur News : धातकीडीह मेन रोड में हरिजन बस्ती निवासी व सजायाफ्ता शुभम घोष पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये वारदात के 48 घंटे के अंदर नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

फायरिंग में नौ गिरफ्तार, दो पिस्तौल-गोली समेत बाइक व स्कूटी बरामद

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से भी था नाराज

पुलिस आज करेगी धातकीडीह में शुभम पर फायरिंग मामले का खुलासा

Jamshedpur News :

धातकीडीह मेन रोड में हरिजन बस्ती निवासी व सजायाफ्ता शुभम घोष पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये वारदात के 48 घंटे के अंदर नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा फायरिंग में प्रयुक्त दो पिस्तौल, जिंदा गोली के अलावे बाइक और स्कूटी भी बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज विभर, उसके भाई विशाल विभर, आसिफ, कैश, सन्नी समेत नौ युवकों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में कोलकाता में गिरफ्तार आसिफ को भी ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस शुक्रवार की शाम बिष्टुपुर थाना पहुंची. गिरफ्तार युवकों से सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पूछताछ की.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मनोज विभर और उसके भाई विशाल विभर ने ही शुभम घोष पर गोली चलायी थी. कारण चार माह पूर्व दोनों भाइयों के साथ धातकीडीह स्थित सैलून में हुआ विवाद था. शुभम और विभर भाईयों के बीच पूर्व से विवाद था. पूर्व में शुभम ने उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार किया था. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विभर भाईयों के खिलाफ शुभम लिख रहा था. इस कारण वे लोग बदला लेने की फिराक में थे. वहीं, जेल से पेरोल पर छूटने के बाद शुभम घोष अपना गिरोह क्षेत्र में तैयार कर रहा था. पुलिस गिरफ्तार मनोज विभर और विशाल विभर और उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बाइक व स्कूटी से घाटशिला स्टेशन पहुंचे. वहां से ट्रेन से संतरागाछी स्टेशन पहुंचे. जिसके बाद वे लोग न्यू टाउन क्षेत्र में छुपने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को पुलिस पूरे केस का उद्भेदन करेगी.

इधर, गोली लगने से घायल शुभम घोष की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है. मालूम हो कि गत बुधवार को धातकीडीह मेन रोड में बाइक व स्कूटी सवार युवकों ने शुभम घोष को सरेआम तीन गोली मारी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >