Jamshedpur News : मारपीट मामले में तीन को मिली अग्रिम जमानत

Jamshedpur News : भालूबासा स्थित जंबो अखाड़ा के पास अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह के साथ मारपीट मामले में गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच की अदालत ने आरोपी कमलेश साहू, दुर्गा यादव और अभिजीत पौड़ैया को अग्रिम जमानत दे दी है.

मामला जंबो अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह से मारपीट का

Jamshedpur News :

भालूबासा स्थित जंबो अखाड़ा के पास अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह के साथ मारपीट मामले में गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच की अदालत ने आरोपी कमलेश साहू, दुर्गा यादव और अभिजीत पौड़ैया को अग्रिम जमानत दे दी है. बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रकाश झा और आनंद झा ने कोर्ट में पैरवी की. मामला 8 जुलाई 2024 का है.

फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट में दोनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद गहराने पर कमलेश साहू समेत उनके साथी बंटी सिंह के घर पहुंचे. जहां दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस मामले में सीतारामडेरा थाना में दोनों पक्ष की ओर से काउंटर केस दर्ज कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >