jamshedpur news : बाजार समिति ने बकाया राशि जमा करने के लिए कैंटीन संचालक को किया नोटिस

परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित कैंटीन दो साल से बंद है.

jamshedpur news :

परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित कैंटीन दो साल से बंद है. बाजार समिति प्रबंधन को कैंटीन बंद करने संबंधी कोई जानकारी भी नहीं दी गयी है और न ही बकाया राशि का भुगतान किया गया है. इसको लेकर समिति प्रबंधन ने कैंटीन संचालक मेसर्स त्रिदेव इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर बारीडीह निवासी कृष्णा कुमार मिश्रा को नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि 28 जनवरी तक हर हाल में बकाया राशि 4,72660 लाख की राशि जीएसटी सहित बाजार समिति कार्यालय में भुगतान कर करें. उक्त समय सीमा तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो आवंटित कैंटीन की रद्द कर वसूली के लिए कार्रवाई की जायेगी. बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि मेसर्स त्रिदेव इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर को कैंटीन को खोलने व बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कई बार पत्राचार किया गया है. लेकिन, उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गयी. इसलिए अब बाजार समिति सख्ती बरतने को मजबूर है. बारीडीह निवासी कृष्णा कुमार मिश्रा को 4 मई 2023 को 3 साल के लिए कैंटीन संचालन के प्राधिकृत किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >