Jamshedpur News : टाटा पावर भी अपनी बिजली टैरिफ बढ़ायेगी, जनसुनवाई 28 को

Jamshedpur News : टाटा पावर भी अपनी बिजली टैरिफ को बढ़ायेगी. टैरिफ को बढ़ाने को लेकर झारखंड राज्य नियामक आयोग (जेएसइआरसी) को एक प्रस्ताव सौंपा गया है.

Jamshedpur News :

टाटा पावर भी अपनी बिजली टैरिफ को बढ़ायेगी. टैरिफ को बढ़ाने को लेकर झारखंड राज्य नियामक आयोग (जेएसइआरसी) को एक प्रस्ताव सौंपा गया है. इसको लेकर गोलमुरी क्लब के मेन हॉल में 28 फरवरी दोपहर तीन बजे ये जनसुनवाई होगी. इसको लेकर सर्कुलर जारी किया गया है. इसमें आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. टाटा पावर द्वारा टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल को बिजली की सप्लाई की जाती है. टाटा पावर का टैरिफ बढ़ने से स्वाभाविक तौर पर टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल के बिजली खर्च में बढ़ोत्तरी होगी. इसको लेकर एक बार फिर से प्रस्ताव आने से स्वाभाविक तौर पर आम लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >