Jamshedpur News : टाटा मोटर्स कर्मी बासुकीनाथ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स के वर्ल्ड ट्रक क्वालिटी विभाग के कर्मचारी बासुकीनाथ (उम्र 52) ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स के वर्ल्ड ट्रक क्वालिटी विभाग के कर्मचारी बासुकीनाथ (उम्र 52) ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना गुरुवार को 12 बजे से एक बजे के बीच की है. मामले की जानकारी मिलने पर परिजन बासुकीनाथ को टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. बासुकीनाथ सिदगोड़ा में अपने बेटी के साथ रहते थे. जबकि पुत्र और बहू अलग फ्लैट में रहते हैं. कुछ पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था. पिछले साल ही वे टाटा मोटर्स में स्थायी हुए थे. फिलहाल शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >