jamshedpur news : सूर्यसिंह बेसरा ने झारखंड बंद का समर्थन किया

पड़हा राजा साेमा मुंडा हत्याकांड के खिलाफ 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है.

जमशेदपुर. पड़हा राजा साेमा मुंडा हत्याकांड के खिलाफ 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा ने एक विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को आहूत झारखंड बंद का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि सोमा मुंडा की हत्या एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश के तहत हुई है, इसलिए इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. सोमा मुंडा कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे पड़हा राजा थे. जल, जंगल और जमीन के रक्षक थे. वे धरती आबा बिरसा मुंडा के अनुयायी थे. वे लगातार भूमि माफियाओं के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे. ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) के संस्थापक सह झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने लोगों से अपील की है कि शनिवार की संपूर्ण झारखंड बंद को सफल बनायें और सोमा मुंडा के हत्यारों को फांसी की सजा दिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >