jamshedpur news : श्मशान से वोट डालने आयेंगे कई अधिवक्ता!

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए जारी नयी मतदाता सूची में भी कई मृत अधिवक्ताओं के हैं नाम

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव

आपत्ति के बाद जारी नयी मतदाता सूची में भी कई मृत अधिवक्ताओं के हैं नाम

सूची में शामिल एक अधिवक्ता वन विभाग में है नियुक्त

jamshedpur news :

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में इस बार जमशेदपुर में कई अधिवक्ता श्मशान से भी वोट डालने आयेंगे! जी हां, यह बात आपको कुछ अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन काउंसिल की ओर से आपत्तियां मांगने के बावजूद तीन फरवरी को जारी जिला बार एसोसिएशन की नयी मतदाता सूची में शामिल दर्जनों मृत अधिवक्ताओं के नाम से तो कुछ ऐसा ही लग रहा है.

बता दें कि गत 20 जनवरी को जारी प्रारूप मतदाता सूची पर 21 से 27 जनवरी तक आपत्ति-दावा की प्रक्रिया अपनायी गयी थी. इसके बावजूद मृत अधिवक्ताओं के नाम नहीं हटाये गये. इतना ही नहीं, एक अधिवक्ता का वन विभाग में नौकरी हो जाने के बाद भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है. वहीं, एक अन्य अधिवक्ता, जो पिछले करीब 20 वर्षों से न्यायालय नहीं आये हैं, वे भी वोटर बने हुए हैं.

जिला बार एसोसिएशन की इस नयी सूची में कुल 2212 सदस्य शामिल हैं, जो 12 मार्च को होने वाले झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मतदान करेंगे. इधर, 10 व 11 फरवरी को नामांकन होना है और जमशेदपुर से लगभग एक दर्जन अधिवक्ता प्रत्याशी रांची जाकर नामांकन की तैयारी कर रहे हैं.

मतदाता सूची में इन मृत अधिवक्ताओं के हैं नाम

सीरियल नंबर—– अधिवक्ता —— पंजीयन नंबर76 — अकबर हुसैन —- 939/1969

159 — अनिल कुमार जैन —– 2758/1992

293 —- बाल मुकुद सहाय —– 271/1987

344 — विभाष चंद्र सहाय —- 687/1987

374 —- बिंदूधारी सिंह —– 1578/1990

396 —- विरेंद्र कुमार मिश्रा — 110/1990

466 — चिनमय कग्ति सरकार —- 149/1977

573 — दुबराज मांझी 259/2010 (वन विभाग में नौकरी हो चुकी है)605 — गंगाधर त्रिपाठी —– 1271/1991

617 —– गुलाम सरबर —– 84/2001

618 —- जीएस जायसवाल —- 157/1961

654 —- हरीश कुमार —- 673/1996

702 —- जीएस गोप —- 53/1979

790 —- कामेश्वर प्रसाद सिंह —- 395/1966

792 —- कमलाकर दुबे —- 826/1983

802 —- कपिल मुनी तिवारी —- 343/1970

850 —- कृष्णा सरकार —- 656/1987

855 —- कुंवरजीत —- 2575/1989

886 —- लक्ष्मी ठाकुर निधि —- 294/1962

911 —- मदन मोहन सिंह —- 2800/1998

912 —- मदन मोहन दुबे —- 1022/1989

1013 —- माया निगम —- 681/1971

1014 —- मोहम्मद जहुर अहमद सिद्दिकी —- 473/1994 (करीब 20 वर्ष से कोर्ट नहीं आ रहे हैं.)

1052 —- मिथिलेश पांडेय —- 1469/1990

1079 —- मुक्तिपदो बनर्जी —- 1148/1970

1154 —- निर्मल कुमार सिंह —- 214/1990

1286 —- प्रवीण कुमार दुबे —- 485/2016

2094 —- उमेश प्रसाद सिंह —- 03131/2004

इनके अलावा अधिवक्ता आरडी सिंह, नवल किशोर, राकेश रौशन, युधिष्ठिर महतो, शैलेंद्र प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, कैलाश चंद्र सेन, मिथिलेश कुमार का भी निधन वर्षों पूर्व हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >