jamshedpur news : साकची डीएम लाइब्रेरी : पहले दिन दान में मिलीं 350 पुस्तकें

अभियान में अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी

अभियान में अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी

jamshedpur news :

साकची स्थित डीएम लाइब्रेरी को ज्ञान का समृद्ध केंद्र बनाने के उद्देश्य से शुरू किये गये पुस्तक दान अभियान को पहले ही दिन जबरदस्त समर्थन मिला. शनिवार को अभियान के शुभारंभ के साथ ही कुल 350 पुस्तकें दान में प्राप्त हुईं. जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय परिसर में विशेष कैंप का उद्घाटन करते हुए स्वयं 25 पुस्तकें दान कर अभियान की शुरुआत की.

पुस्तक दान अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने 14 पुस्तकें दान कीं, जबकि सम्राट चक्रवर्ती ने 45 पुस्तकों के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया. अन्नी अमृता ने 35 से अधिक, मंजू खंडेलवाल ने 60 से अधिक और शिवांशु ने भी पुस्तकें दान कर अभियान को मजबूती दी. कई लोगों ने फोन पर संपर्क कर दान प्रक्रिया की जानकारी ली और पुस्तकों के माध्यम से सहयोग का भरोसा जताया. पहले दिन कुल 350 पुस्तकों का संग्रह प्रशासन के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है.

दानदाताओं को मिलेगा सम्मान

उप-नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पुस्तक दान करने वाले सभी नागरिकों के नाम डीएम लाइब्रेरी में स्थापित “सम्मान पट्टिका” पर अंकित किये जायेंगे. वहीं, बड़ी संख्या में पुस्तकें दान करने वाले दाताओं के सम्मान में लाइब्रेरी की अलमारियों अथवा विशिष्ट कक्षों का नामकरण भी उनके नाम पर किया जायेगा.

प्रोत्साहन योजनाएं भी लागू

10 या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वालों को एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता, जबकि 100 या अधिक पुस्तकें दान करने वालों को आजीवन सदस्यता प्रदान की जायेगी.

पांच केंद्रों पर किया जा रहा पुस्तक संग्रह

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जेएनएसी कार्यालय, डीएम लाइब्रेरी साकची, टाउन हॉल सिदगोड़ा, इसीसी फ्लैट कदमा और बिष्टुपुर सामुदायिक भवन में पुस्तकें जमा की जा सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >