Jamshedpur News : रॉन्ग साइड में रैश ड्राइविंग, दो बाइक की टक्कर में सुरक्षागार्ड की मौत

एमजीएम थाना क्षेत्र के अवध डेंटल कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार बाइक चलाने की वजह से एक सुरक्षागार्ड की मौत हो गयी.

रैश ड्राइविंग कर रहे दोनों नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

ड्यूटी से खाना खाने घर जा रहा था सुरक्षागार्ड प्रमोद कुंडू

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना क्षेत्र के अवध डेंटल कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार बाइक चलाने की वजह से एक सुरक्षागार्ड की मौत हो गयी. हादसे में रैश ड्राइविंग कर रहे दो नाबालिग बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है. मृतक की पहचान भिलाई पहाड़ी निवासी प्रमोद कुंडू उर्फ रतन (32) के रूप में हुई है. वह मानगो डिमना रोड स्थित संजीव नेत्रालय में सुरक्षागार्ड के रूप में कार्यरत था. घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है. घटना के संबंध में बताया गया कि दोपहर में प्रमोद ड्यूटी से घर खाना खाने जा रहा था. इसी दौरान अवध डेंटल कॉलेज के पास रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रमोद कुंडू को एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल दोनों नाबालिगों का भी इलाज कराया गया.

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर ली है. मृतक के भाई प्रेम कुंडू ने एमजीएम थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाये प्रशासन : पिंटू दत्ता

झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने कहा कि जिला प्रशासन रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाये. रैश ड्राइविंग के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. इसके अलावा एनएच पर बन रहे फ्लाइओवर के निर्माण में भी गड़बड़ी की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >