jamshedpur news : बैंक में 27 को हड़ताल के समर्थन में निकाली रैली

हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.

jamshedpur news :

बैंक कर्मचारियों के संघों द्वारा 27 जनवरी को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में यूएफबीयू जमशेदपुर सर्कल के सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व एवं कामरेड ने गुरुवार को एकजुटता दिखायी. अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाल कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. रैली के दौरान बिष्टुपुर एसबीआइ के पास सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कामरेड सपन कुमार अदक, सत्यजीत गिरि, स्वीटी कुजूर, दीपक कुमार, प्याली चक्रवर्ती, दिव्यांशु, कुलकांत, रोशन, संजीव रेड्डी, राजीव दास, पी पांडेय, प्रेम, प्रबाल टोपनो समेत काफी लोगों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >