Jamshedpur News : कोल्हान में 616 जगहों पर छापेमारी, बिजली चोरी करते 73 उपभोक्ता पकड़ाये

Jamshedpur News : बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में अभियान चलाया. इस दौरान 616 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी.

आरोपियों पर केस दर्ज, 12.61 लाख रुपये जुर्माना लगाया

सभी 73 आरोपियों का काटा गया बिजली कनेक्शन

चोरी के लिए इस्तेमाल तार, खराब व बंद मीटर जब्त

Jamshedpur News :

बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी के खिलाफ कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में अभियान चलाया. इस दौरान 616 स्थानों पर औचक छापेमारी की गयी. जिसमें 73 घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गयी. कई घरों से चोरी में इस्तेमाल किये गये तार, मीटर, बंद मीटर को जब्त किया गया. वहीं सभी 73 आरोपियों के खिलाफ नजदीकी थानाें में नामजद केस दर्ज कराया गया. साथ ही आरोपियों पर 12.61 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया और घर व प्रतिष्ठान का बिजली कनेक्शन भी काटा गया.

प्रमंडल – छापेमारी – प्राथमिकी – जुर्माना

जमशेदपुर 083 – 11 – 2.39 लाख रुपयेआदित्यपुर 081 – 06 – 36,250 रुपयेघाटशिला 136 – 19 – 3.35 लाख रुपयेमानगो 080 – 14 – 4.12 लाख रुपये

चाईबासा 097 – 09 – 84,588 रुपये

चक्रधरपुर 037 – 05 – 57,575 रुपयेसरायकेला 102 – 09- 96,004 रुपयेकुल 616 – 073 – 14.09 लाख रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >