jamshedpur news : सजगता से ही गंभीर रोगों से बचाव संभव : डीआइजी

हृदय रोग एवं कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

jamshedpur news :

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ जमशेदपुर में क्षेत्रीय कावा के तत्वावधान में हृदय रोग एवं कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीआइजी रमेश कुमार और क्षेत्रीय कावा प्रमुख रेणु सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों और उनके परिजनों को गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत करना था. मौके पर डीआइजी ने कहा कि सही जानकारी और समय पर जांच से कैंसर व हृदय रोगों से बचा जा सकता है. उन्होंने जवानों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की. कार्यक्रम में डीआइजी (मेडिकल) डॉ उर्मिला गारी और सीएमओ डॉ मीना नवीन ने स्तन व गर्भाशय कैंसर के लक्षणों पर विस्तृत जानकारी दी. डॉक्टरों ने बताया कि प्रारंभिक पहचान से कैंसर का सफल इलाज संभव है. साथ ही हृदय रोगों से बचाव के लिए सही लाइफ स्टाइल और सीपीआर की तकनीक साझा की गयी. महिलाओं को स्वयं परीक्षण और असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गयी. इस मौके पर अधिकारीगण, कावा की सदस्य और भारी संख्या में जवान व उनके परिवार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >