jamshedpur news : 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी, टाटा पावर गेट पर यूनियन ने की नुक्कड़ सभा
jamshedpur news :
संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आगामी 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को सीटू के राज्य महासचिव विश्वजीत देव की अध्यक्षता में टाटा पावर गेट पर मीटिंग हुई. इसके अलावा टाटा मोटर्स कैंटीन गेट और खड़ंगाझार बाजार में भी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि टाटा पावर के मजदूरों की लड़ाई दिसंबर 2025 से ही जारी है. अगर 11 फरवरी तक मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 12 फरवरी को टाटा पावर के मजदूर काम ठप कर हड़ताल पर चले जायेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से सीटू के जिला सचिव संजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गुप्तेश्वर प्रसाद, एटक के जिला महासचिव सह राज्य सचिव अंबुज कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह व जयशंकर प्रसाद सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.