Jamshedpur News : सोनारी में डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नगद और गहने की चोरी

Jamshedpur News : सोनारी वेस्ट ले आउट जी रोड निवासी व एमजीएम में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम झा के घर के गेट का ताला तोड़कर अलमारी से एक लाख रुपये नगद और गहने की चोरी कर ली

Jamshedpur News :

सोनारी वेस्ट ले आउट जी रोड निवासी व एमजीएम में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम झा के घर के गेट का ताला तोड़कर अलमारी से एक लाख रुपये नगद और गहने की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार शाम की है. डॉ. बलराम झा मंगलवार की रात घर पहुंचे तो अलमारी खुला था. वहीं उसमें रखे एक लाख रुपये नगद समेत गहने गायब थे. डॉ. बलराम झा ने मामले की शिकायत सोनारी थाना की पुलिस से की. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की.

इस संबंध में डॉ. बलराम झा ने सोनारी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में डॉ. बलराम झा ने बताया है कि मंगलवार की रात करीब 9.45 बजे घर लौटे तो घर के पीछे का गेट खुला था. इसके अलावा अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये नगद के अलावा 40 ग्राम सोने का कंगन, 20 ग्राम सोने की कनबाली की चोरी हुई है. बुधवार को भी पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >