jamshedpur news : मानगो समता नगर में फटी पाइपलाइन से रोजाना लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

मानगो समता नगर में गैस गोदाम के सामने पानी की पाइपलाइन फट जाने के कारण प्रत्येक दिन लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है.

jamshedpur news :

मानगो समता नगर में गैस गोदाम के सामने पानी की पाइपलाइन फट जाने के कारण प्रत्येक दिन लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. स्थानीय लोगों ने भाजपा से निष्कासित नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर बताया कि विगत 20 दिनों से पेयजल स्वच्छता विभाग का पाइप फटा हुआ है, पर कोई सुध नहीं ले रहा है. इसके कारण प्रत्येक दिन लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. जल जमाव के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. लोगों को गंदगी से बचने के लिए कई किलोमीटर दूर दूसरे रास्ता से जाना पड़ रहा है. मौके में पहुंचे विकास सिंह ने इसकी शिकायत मानगो नगर निगम के अधिकारियों से करते हुए फटी पाइपलाइन की अविलंब मरम्मत कराने के लिए कहा. मौके पर संदीप शर्मा व शाहिद भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >