jamshedpur news : एमजीएम : अधीक्षक ने इमरजेंसी और ओपीडी का किया निरीक्षण

कर्मचारियों व डॉक्टरों को समय पर आने के निर्देश दिये

jamshedpur news :

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने सोमवार को अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों व डॉक्टरों को समय पर आने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अस्पताल में अधिकतर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने के लिए आते हैं. उन लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. वहीं, अधीक्षक ने सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभाग में किन चीजों की कमी है, उसकी लिस्ट मांगी है, ताकि उसकी खरीदारी की जा सके. उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है. जल्द ही उसकी सुविधा मिलने लगेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >