jamshedpur news : एममजीएम : प्रसव केंद्र में एक बेड पर एक महिला को ही रखने का निर्देश
jamshedpur news :
एमजीएम अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार, अधीक्षक डॉ बलराम झा व उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बेड पर दो महिलाएं लेटी थीं. इसको लेकर उन लोगों ने विभाग के डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में एक बेड पर एक महिला ही रहेगी. वार्ड में बेड खाली रहता है. जिस महिला की स्थिति ठीक है, उसको दो घंटे रखने के बाद तुरंत वार्ड में भेजें. साथ ही वार्ड में ही उसकी जांच करें, ताकि प्रसव केंद्र में बेड खाली रहे. उन लोगों ने कहा कि जिन भी चीजों की जरूरत है, वह सब उपलब्ध कराया जायेगा. लेकिन, काम में लापरवाही किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ज्ञात हो कि एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवतियों को बेड नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठा था. उसके बाद विभाग काफी सक्रिय हो गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.