jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल : गायनिक विभाग के पास बेबी केयर यूनिट खोलने की तैयारी
jamshedpur news :
एमजीएम अस्पताल के प्रसव केंद्र में हो रही बेड की कमी को लेकर मंगलवार को एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने अस्पताल अधीक्षक डॉ बलराम झा को प्रसव केंद्र के पास ही रूम खोजने का निर्देश दिया, ताकि प्रसव के बाद महिलाओं को वहां रखा जा सके. इसके साथ ही गायनिक विभाग के पास ही बेबी केयर यूनिट खोलने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे एनआइसीयू में रखा जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले परिजनों को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने अस्पताल में खुलने वाले अमृत फार्मेसी सेंटर के लिए जगह को लेकर भी चर्चा की. वहीं, 2025 एमबीबीएस के छात्र क्लास नहीं कर रहे हैं, उन्हें क्लास करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही बहुत से बदलाव किये जायेंगे, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.