jamshedpur news : मानगो : मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बूथों का लिया जायजा

मानगो नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने बूथों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया.

jamshedpur news :

मानगो नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने बूथों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया. साथ ही पूरे मानगो क्षेत्र में माइकिंग से लोगों को इसकी जानकारी दी गयी. आकिब जावेद ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य में कोई भी पात्र मतदाता न छूटे और मतदाता सूची त्रुटिहीन हो. उन्होंने कहा कि 18 और 24 जनवरी को मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. इस दौरान वे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने या हटाने संबंधी आवेदनों पर कार्य करेंगे. उन्होंने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिया कि वे आवंटित केंद्रों पर जाकर बीएलओ के कार्यों में सहयोग करेंगे और रिपोर्ट सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >