jamshedpur news : टीएसडीपीएल कैंटीन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एक फरवरी से नया ठेकेदार

यूनियन ने सप्ताह में एक दिन स्पेशल डाइट और अंडा देने की मांग की

यूनियन ने सप्ताह में एक दिन स्पेशल डाइट और अंडा देने की मांग की

jamshedpur news :

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों के लिए कैंटीन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आगामी एक फरवरी से कंपनी की कैंटीन का संचालन एक नये ठेकेदार के हाथों सौंपा जायेगा. प्रबंधन का कहना है कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराना है. चर्चा है कि नये ठेकेदार के आने के साथ कैंटीन के मेन्यू में भी कई अहम बदलाव किये जायेंगे.

वहीं, कैंटीन के मेन्यू को लेकर यूनियन ने प्रबंधन के समक्ष नये सुझाव रखे हैं. यूनियन का प्रस्ताव है कि अभी महीने में एक दिन मिलने वाले स्पेशल भोजन को बढ़ाकर सप्ताह में एक दिन किया जाये. साथ ही कर्मचारियों की सेहत और मांग को देखते हुए मेन्यू में अंडा शामिल करने का भी आग्रह किया गया है. हालांकि, यूनियन ने साफ किया है कि कैंटीन की रेट में किसी भी तरह की बढ़ोतरी वे स्वीकार नहीं करेंगे.

कैंटीन कमेटी के ढांचे पर उठे सवाल

कैंटीन व्यवस्था में बदलाव के बीच प्रशासनिक ढांचे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. नियम के अनुसार, कैंटीन की ज्वाइंट कमेटी में चेयरमैन प्रबंधन से और सचिव यूनियन से होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में दोनों ही पदों पर प्रबंधन के अधिकारी हैं. चेयरमैन प्रियंका पांडेय और सचिव गौरव बनर्जी हैं. वहीं, कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि ठेकेदार बदलने की सूचना कैंटीन कमेटी को देर से दी गयी. कैंटीन कमेटी में महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन, कौशलेश सिंह और शशि जैसे सदस्य शामिल हैं. अब सभी की नजरें इस पर हैं कि एक फरवरी से लागू होने वाले बदलावों में यूनियन की मांगों को कितना महत्व मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >